रिज मैदान पर उद्योग विभाग की ओर से आयोजित एमएसएमई फेस्ट 2026 में लगी प्रदर्शनी में खरगोश की ऊन की टोपियां लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। रिज मैदान के नए परिसर में लगे कुल्लू के इस स्टॉल में इसके अलावा अंगोरा की जुराब, स्वेटर, टोपी, पश्मीना की टोपी और स्वेटर की भी खूब बिक्री हो रही है। स्टॉल संचालक कौशल्या ने बताया कि वह 30 सालों से यह काम कर रही हैं। लेह-लद्दाख में भी इनकी सप्लाई जाती है। इन्होंने बताया कि वह ऊन किसानों से खरीदने के बाद इसका धागा खुद तैयार करते हैं, जिसके बाद तैयार किए गए धागों से उत्पाद तैयार करते हैं।