हिमाचल किसान सभा व सेब उत्पादक संघ बुधवार ने डीसी कार्यालय शिमला के बाहर मजदूर किसान विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में टैरिफ, किसानों की बेदखली का विरोध किया गया। आपदा प्रभावित परिवारों को जमीन के बदले जमीन देने और जमीन व घरों से बेदखली पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दाैरान सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता माैजूद रहे।