फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : क्रिकेट मैच से पहले सीएम सुक्खू ने किया अभ्यास

अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Dec 2024 08:38 PM IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को संयुक्त रूप से सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। फाइनल मैच 8 दिसंबर को खेला जाएगा। मुख्यमंत्री ने 7 दिसंबर से शुरू होने वाले सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले शुक्रवार शाम को बीसीएस स्कूल शिमला के खेल मैदान में नेट पर अभ्यास भी किया। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में समाज में जागरुकता पैदा करना हैै। सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट में राज्यपाल-11, मुख्यमंत्री-11, मुख्य न्यायाधीश-11 और प्रेस-11 टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। हिम खेल और सांस्कृतिक संगठन के महासचिव हरदयाल भारद्वाज ने अन्य पदाधिकारियों सहित राजभवन में राज्यपाल को टूर्नामेंट का निमंत्रण दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें