फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कालीबाड़ी शिमला में अखिल भारतीय प्रतियोगिता, भरतनाट्यम, कथक और कुचिपुड़ी नृत्य से बटोरी वाहवाही

Krishan Singh Updated Thu, 06 Jun 2024 01:34 PM IST

ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन (एआईएए) की ओर से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 69वीं अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हो गई है। इसमें देश भर के 20 राज्यों के करीब एक हजार कलाकार भाग ले रहें हैं। प्रतियोगिता कालीबाड़ी हॉल में 6 से 10 जून तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन प्रतिभागियों ने भरतनाट्यम, कथक और कुचिपुड़ी नृत्य से खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा क्लासिकल और सेमी क्लासिकल विधाओं में ओडिसी नृत्य, मोहिनीअट्टम नृत्य, कथकली, केरल नटनम नृत्य, मणिपुरी, सत्रिया, गुड़िया नृत्य और रविंद्रा नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मॉडर्न, वेस्टर्न, लोकनृत्य और जनजातीय नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इसमें हर उम्र वर्ग के कलाकार भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और अभिनेता रोहिताश्व गौड़, उनकी पत्नी और एसोसिएशन की उपाध्यक्ष रेखा गौड़ भी मौजूद रहेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें