सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल में बुधवार सुबह डॉ महेन्द्र जैन की एक प्रसूता के परिजनों ने पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक जैन ने प्रसूता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अन्य चिकित्सकों ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया है।