जिले में नीमराणा के घिलोठ औधोगिक क्षेत्र में स्थित परमार थर्मो पैक कंपनी में देर रात्रि को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। आग तेजी से कंपनी में फैल रही है। आग लगने की सूचना पर नीमराना और बहरोड़ सहित हरियाणा की दमकल भी मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों की ओर से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी। कई घंटों की मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन अभी भी आग का धुआं उठता दिखाई दे रहा है। इस आग से कंपनी में करोड़ों रुपयों के नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है।
उधर, नीमराणा थाना पुलिस ने भी मामला दर्ज का लिया है और पुलिस कंपनी में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह आग कैसे लगी इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन इस आग में मोटा नुकसान बताया जा रहा है। यह आग देर रात को लगी थी और पूरी रात आग का तांडव चलता रहा। थोड़ी ही देर में इस आग ने पूरे फैक्टरी एरिया को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए न केवल नीमराणा बल्कि बहरोड़ ओर हरियाणा तक से दमकल की गाड़िया बुलाई गई और आग पर काबू पाने के प्रयास पूरी रात चलते रहे ।सुबह आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन अभी भी भारी धुंआ वह उठता दिखाई दे रहा है।