फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 6.50 लाख की ठगी, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 02:10 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर करीब 6.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में अजमेर साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दिल्ली से विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ठगों ने पॉलिसी रिन्यूअल कराने के नाम पर अजमेर निवासी राजकुमार हेड़ा को अपने जाल में फंसाया और उनसे करीब 6 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की। रकम किन बैंक खातों में पहुंची, इसकी पड़ताल करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। बैंक खातों की जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस मामला सामने आने के बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। ठगी की रकम जिन बैंक खातों में पहुंची थी, पुलिस ने पहले उनके खाताधारकों की जानकारी जुटाई। तकनीकी जांच और मिले सुरागों के आधार पर पुलिस दिल्ली पहुंची और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कपड़ों की दुकान के नाम पर खुलवाया फर्म का खाता पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विकास कुमार ने सूर्यांश के नाम से कपड़ों की दुकान के नाम पर आईजीएमएस कॉरपोरेशन फर्म का बैंक खाता खुलवाया था। आरोप है कि इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से मिली रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। इसके बदले सूर्यांश को रोजाना 500 रुपये दिए जाते थे। ठगी की रकम का हिस्सा रखता था विकास पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी से हासिल रकम में से करीब 10 प्रतिशत हिस्सा विकास कुमार अपने पास रखता था। इसके बाद बची हुई रकम अमृत, आसिफ और अन्य आरोपियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती थी। इससे पुलिस को साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क के बारे में अहम सुराग मिले हैं। चार आरोपियों से अजमेर में पूछताछ फिलहाल पुलिस विकास, सूर्यांश, अमृत और आसिफ को अजमेर लेकर पहुंची है। यहां आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क, रकम के लेनदेन और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में जुड़े अन्य संदिग्ध आरोपियों की भी तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें