चैत्र मास के प्रथम मंगलवार और शीतला सप्तमी को फगवाड़ा में शीतला माता की विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही शीतला माता के मंदिरों में कच्ची लस्सी चढ़ाने वालों की लंबी लंबी कतारें लग गई तथा लोगों ने शीतला माता को लस्सी के साथ साथ ठंडे व मीठे पकवान भेंट कर माता का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि इस दिन शीतला माता को ठंडी लस्सी व पकवान भेंट करने से लोग बीमारियों का शिकार होने से बचे रहते हैं तथा स्वस्थ जीवन जीते हैं। आज चैत्र मास का प्रथम मंगलवार और शीतला सप्तमी का अनोखा संयोग बनने से शीतला माता के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। विशेष रूप से जीटी रोड पर स्थित फगवाड़ा के प्राचीन शीतला माता मंदिर, पक्का रावण में शीतला माता के भक्तों का तांता लगा रहा। इस मौके पर फगवाड़ा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज, डा. मीना गोयल, अशोक आदि भी मौजूद थे ।