नयागांव में विजयदशमी के अवसर पर दशहरा ग्राउंड में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान 45 फुट ऊंचे रावण और 42 फुट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों में बड़ी संख्या में ग्रीन बम लगाए गए थे, जिनके फटने और आतिशबाजी से पूरा आसमान रोशन हो उठा। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को आग के हवाले होते देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। जैसे ही पुतलों का दहन शुरू हुआ, पूरा दशहरा ग्राउंड ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर लोगों ने उत्साह के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया। रावण, के पुतले को प्रधान एडवोकेट मदन मोहन पांडे ओर मेघनाथ के पुतले का अंशुमन शेट्टी, कृष्णा कुमार, महेंद्र जोशी, एन के वर्मा ओर कुंभकरण के पुतले को सरपंच सतनाम सिंह टांडा और धर्मानंद तिवारी ने अग्नि प्रज्वलित की।