फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार

राजोआणा कलां स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में मुख्य सेवादार संत बाबा बलदेव सिंह के कमरे पर फायरिंग के मामले में लुधियाना ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर के बैकवर्ड और फॉरवर्ड रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी व ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज सिंह उर्फ राजू निवासी नूरपुर, मछीवाड़ा, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके दूसरे साथी शूटर की तलाश में जुटी है।  एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि 28 अक्तूबर की सुबह करीब 3:10 बजे दो नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुद्वारा मंजी साहिब के अंदर दाखिल हुए और फायरिंग कर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में थाना सुधार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें