फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पीआरटीसी-पनबस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

पंजाब में पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जालंधर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। बस कर्मचारियों ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी मुख्य मांगों में आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाना, उनके लिए सर्विस रूल लागू करना और बस कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज पुलिस मामले रद्द करना शामिल है। कर्मचारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अक्टूबर का महीना शुरू होने के बावजूद न तो उनके साथ कोई बैठक की गई और न ही मांगों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए गए। इसी के विरोध में कर्मचारियों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने पहले आम आदमी पार्टी के समर्थन में जोरदार प्रचार किया था, जिसके बाद पंजाब में आप की सरकार बनी। हालांकि, उनका आरोप है कि सरकार बनने के बाद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज करना जारी रखा, तो वे आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार करेंगे और पंजाब में पार्टी का विरोध तेज करेंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें