फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्लौर में सामान से भरा कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

जालंधर के कस्बा फिल्लौर में जीटी रोड पर फिल्लौर की ओर उतरने वाले कट के पास वेरका का सामान लेकर जा रहा एक कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक सहित किसी को भी चोट नहीं आई। फिल्लौर पुलिस स्टेशन से मिली सूचना के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के इंचार्ज सरबजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चालक ने बताया कि कट से नीचे उतरते समय सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में अंधेरा और धुंध होने के कारण उसे डिवाइडर दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स टीम ने सबसे पहले सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर सेफ्टी कोन लगाए और इसके बाद हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे हुए कैंटर को सीधा करवाकर सड़क से किनारे हटवाया। टीम की तत्परता से यातायात को दोबारा सुचारू रूप से बहाल करवा दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें