फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पकड़ी गई ठग महिला, सरकारी नौकरी का झांसा देकर बनाती थी शिकार

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Jun 2026 09:25 PM IST

जालंधर हाइट्स-3 में खुद को उच्च प्रशासनिक अधिकारी बताकर सरकारी नौकरियां दिलाने का झांसा देने वाली महिला को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पूजा ठाकुर के रूप में हुई है, जिस पर डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, एएसआई, कांस्टेबल और नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोप लगे हैं। पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह ने 200 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव सूरी ने बताया कि एजीआई फ्लैट्स में रहने वाली डॉक्टर मनमहक की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पूजा ठाकुर ने दावा किया था कि उसकी होम मिनिस्ट्री में ऊंची पहुंच है और वह सरकारी विभागों में नौकरी लगवा सकती है। इसी भरोसे में आकर कई लोगों ने उसे लाखों रुपये ट्रांसफर किए। जांच में सामने आया कि वह एएसआई की नौकरी के लिए तीन लाख रुपये, कांस्टेबल और नर्स की नौकरी के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये और डॉक्टर की नौकरी के लिए भी डेढ़ लाख रुपये वसूलती थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर, नकली सरकारी पहचान पत्र, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें