फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर बस स्टैंड के पास एटीएम से निकाले 40 हजार रुपये लूटने की कोशिश, दो आरोपी काबू

जालंधर बस स्टैंड के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 40 हजार रुपए निकालकर बाहर निकले व्यक्ति से नकदी छीनने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को पीड़ित की बहादुरी और आसपास मौजूद लोगों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार, गुरदेव सिंह एटीएम से पैसे निकाल रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और मदद के बहाने उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश की। आरोपियों ने कहा कि वे पैसे निकालने में उनकी मदद कर सकते हैं। गुरदेव सिंह को उनकी नीयत पर शक हुआ और उन्होंने मदद लेने से इनकार कर दिया।कुछ देर बाद गुरदेव सिंह 40 हजार रुपए लेकर एटीएम से बाहर निकले और अपनी एक्टिवा की ओर बढ़े। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने उन पर झपट्टा मारकर नकदी से भरा लिफाफा छीनने की कोशिश की। गुरदेव सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर राहगीर और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दूसरे आरोपी को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, उनकी पहचान खुशवंत और पंकज उर्फ दीपक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 14-15 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद होने की बात सामने आई है। जांच अधिकारी हरमनजीत सिंह के मुताबिक, आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद एटीएम कार्ड किन लोगों के हैं और क्या आरोपी पहले भी एटीएम से जुड़ी ठगी या छिनैती की वारदातों में शामिल रहे हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें