फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में गली में बनी पानी वाली होदी को लेकर दो भाइयों पर हमला,घटना सीसीटीवी में कैद

मोगा जीरा रोड सूरज नगर में गली में बनी पानी वाली होदी को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के दो चचेरे भाइयों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले की सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रही है। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को भेज दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार नामक युवक ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले परिवार के साथ गली में बनी होदी को लेकर लगातार विवाद चल रहा है । इसी रंजिश के चलते 12 दिसंबर की शाम को लगभग 4:30 बजे पहले उन्होंने घर के बाहर खड़े उसके भाई 28 साल के हंसराज पर हमला कर घायल कर दिया उसके बाद 6-7 युवक उसके चचेरे भाई अजय कुमार जो कि जीरा रोड पर ग्रामीण बैंक के साथ सैलून चलाता है। दुकान में जाकर काम कर रहे अजय पर हथियारों से हमला कर दिया। जबकि उसे समय दुकान पर ग्राहक मौजूद थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में हमले की की वारदात कैद होगी आरोपी हमलावर लगातार अजय पर प्रहार करते रहे।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर अजय को घायल करने के बाद दुकान में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। घायल हंसराज व अजय को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें