फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने लूट की वारदात के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Nivedita Updated Tue, 24 Mar 2026 11:13 AM IST

मोगा पुलिस ने लूट की वारदात के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी पुलिस ने चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बरुण कुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह (निवासी बहोना चौक, मोगा) ने बताया कि 21 मार्च को लगभग 3:00 बजे उनकी पुत्र पवनूर सिंह ट्यूशन जाने के लिए साइकिल पर जा रहे थे। जुझार नगर, मोगा के पास पहुँचने पर तीन अज्ञात युवक, जो बिना नंबर की हीरो मोटरसाइकिल पर सवार थे, ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह उर्फ दीप, राजीव कुमार उर्फ शिवा और विशाल कुमार उर्फ शिवा के रूप में हुई, जो मोगा के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 23 मार्च को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें