फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में लूट गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस से मुठभेड़ में एक गिरफ्तार

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 09:53 AM IST

बठिंडा में थाना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट और छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर परविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ फायर ब्रिगेड चौक के पास गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक संगठित गिरोह बनाकर रेलवे स्टेशन पर सुबह उतरने वाले यात्रियों को निशाना बनाते हैं। ये आरोपी स्टेशन से संतपुरा रोड और गोल डिग्गी की ओर पैदल जाने वाले यात्रियों को डराकर उनसे नकदी और कीमती सामान छीन लेते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें