पंजाब की बाकी मंडियों सहित पठानकोट की मंडियों में भी गेंहू की फसल मंगलवार को अढाई टन के करीब पहुंची है। मंडियों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने के साथ ही चहल-पहल बढ़ गई है। सरना मंडी में 400 क्विंटल, कानवा में 800, नारंगपुर 750, फिरोजपुर कलां में 350, घोह कानपुर मंडी में 100 क्विंटल फसल पहुंची। लेकिन, अभी तक कोई भी सरकारी खरीद एजेंसी नहीं पहुंची है। जिससे पठानकोट में बदलते मौसम में किसानों को भी आए दिन फसल की चिंता रहती है। आढतियों की ओर से गीली फसल को सुखाने के लिए मॉइश्चर मशीनें, तिरपाल, क्रेटों का भी प्रबंध किया जा चुका है। मंडी समिति के सदस्य आढ़ती राजन ने कहा कि जिले की मंडियों सभी कच्ची है और आज से मंडियों में फसल भी पहुंचना शुरू हो गई है। फिर भी सरकार की तरफ से फसल की खरीद शुरू नहीं करवाई गई। बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए फसल की खरीद एजेंसियों को भेज सरकार को जल्द करवानी चाहिए। दीनानगर तक सरकारी खरीद एजेंसी फसल के सैंपल लेकर जा चुकी है।