जिला पठानकोट के मलिकपुर पीर बाबा चौक में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर जी के जन्मदिवस मौके बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई। इस समारोह में मंत्री लाल चंद कटारुचक मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि विशेष तौर पर डीसी पठानकोट डा. पल्लवी शामिल हुई। इस मौके बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का उद्दघाटन किया। मंत्री लाल चंद व डीसी डा. पल्लवी ने कहा कि आज ओर भी खुशी का दिन है कि पठानकोट के मलिकपुर चौक में बाबा साहब जी की प्रतिमा की स्थापना होने के बाद अब बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर जी के नाम से जाना जाएगा। जो पठानकोट को पंजाब और पूरे भारत में एक अलग पहचान दिलाएगा। बाबा साहब जी के 135वें जन्मदिन पर इस प्रतिका की स्थापना की गई है और आने वाले दिनों में करीब 40 लाख रुपए खर्च करके इस पार्क को ओर भी सुंदर बनाया जाएगा।