फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में जेल प्रशासन के बैरकों में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान तीन मोबाइल फोन और एक चार्जर बरामद हुआ है। इस मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने 8 हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर जेल की विभिन्न बैरकों में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान 8 हवालातियों सोनीपत निवासी मनप्रीत सिंह ,मोगा निवासी हरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह बबलू, सतनाम सिंह सेठी, योगेश शर्मा, हरमिंदर सिंह, जशनप्रीत सिंह और सुखदीप सिंह से कुल तीन मोबाइल फोन और एक चार्जर बरामद किया गया। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि अब नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि ये मोबाइल फोन जेल के अंदर किस तरह पहुंचे और इन्हें पहुंचाने में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।