फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में एक घर में लाखों रुपये की चोरी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 06:20 PM IST

बेगोवाल के गांव टांडी दाखली में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी व ढाई तोले चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता सुबह चला। तुरंत इसकी सूचना बेगोवाल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी देते हुए सुरिंदर सिंह निवासी गांव टांडी दाखली ने बताया कि उसकी माता मनजीत कौर अपनी छोटी बहू के साथ घर में रहती थी। बीते दिन छोटी बहू किसी काम के सिलसिले में अपने मायके घर चली गई। जिसके बाद वह अपनी माता को अपने घर ले आया। सुबह जब वह माता को लेकर घर पहुंचा तो मेन गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान की जांच की तो घर से 3 लाख रुपए की नगदी व ढाई तोले चांदी के गहने चोरी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना बेगोवाल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें