फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की हड़ताल, बसें बंद होने से यात्री परेशान

फिरोजपुर में पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों ने अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल कर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें पूरी करने की आवाज उठाई। हड़ताल के कारण बसों का परिचालन बंद रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसें नहीं चलने से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पंजाब सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें