फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों ने बैंक और बाजार करवाए बंद

Nivedita Updated Fri, 21 Aug 2026 11:15 AM IST

फिरोजपुर में पंजाब बंद की कॉल के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहर के बाजारों में दुकानदारों से दुकानें बंद करवाईं। इस दौरान निजी बैंक भी खुले हुए थे, जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने पहुंचकर बंद करवाया। बाजार में अधिकांश दुकानें खुली थीं, लेकिन प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के बाद दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। बैंक के अंदर मौजूद उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बंद को सफल बनाने के लिए बाजार में घूमकर दुकानदारों से सहयोग की अपील की। इसके बाद बाजार में कई स्थानों पर दुकानों के शटर बंद नजर आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें