फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में कर्मचारियों-पेंशनरों की रोष रैली, 22 अक्टूबर को फूंकेंगे मुख्यमंत्री के पुतले

फरीदकोट में सांझी तालमेल कमेटी पंजाब, कर्मचारी एवं पेंशनर सांझा फ्रंट तथा सांझा कर्मचारी मंच के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों और पेंशनरों ने डीसी कार्यालय के समक्ष रोष रैली कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर कामकाज ठप रखा। रैली में कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं किए। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की अधिसूचना जारी होने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया और मांगों के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए।प्रदर्शनकारियों ने 18 प्रतिशत बकाया महंगाई भत्ता जारी करने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने तथा आशा, मिड-डे मील और आंगनवाड़ी वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की। उन्होंने 15 जनवरी 2015 और 17 जुलाई 2020 के वेतन संबंधी पत्र रद्द करने तथा अदालतों के फैसले लागू करने पर भी जोर दिया। डीटीएफ के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह सुखी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को प्रदेशभर में सब-डिवीजन स्तर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पुतले फूंककर प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें