फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ में सतलुज नदी के प्रदूषण को लेकर सियासत तेज, शिअद नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सरकार से पूछे सवाल

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 05:00 PM IST

रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा द्वारा सतलुज दरिया में हिमाचल प्रदेश की फैक्ट्रियों से वेस्ट मटीरियल आने का मुद्दा उठाते हुए इन फैक्ट्रियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाने के बाद अब इस मामले पर सियासत तेज हो गई है। आज शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा रोपड़ हेडवर्क्स पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधायक दिनेश चड्ढा द्वारा उठाया गया कदम सही था, लेकिन आरोप लगाया कि विधायक द्वारा वेस्ट मटीरियल की तस्वीरें खिंचवाने के तुरंत बाद कथित तौर पर यह हानिकारक मटीरियल सतलुज से निकालकर केस प्रॉपर्टी बनाने के बजाय सरहिंद नहर में बहा दिया गया। डॉ. चीमा ने कहा कि सरहिंद नहर के पानी का इस्तेमाल सिंचाई के साथ-साथ पशुओं और लोगों के लिए भी किया जाता है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अब मामला किसके खिलाफ दर्ज किया जाएगा, क्योंकि यदि किसी को इस मटीरियल के हानिकारक होने की जानकारी थी, तो उसे नियमों के अनुसार सुरक्षित तरीके से नष्ट करने या केस प्रॉपर्टी बनाने के बजाय नहर में क्यों बहाया गया। उन्होंने कहा कि नहर में बहाए गए कथित हानिकारक मटीरियल से होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी किसकी होगी। उन्होंने पुलिस, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन और अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए और मामले की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें