फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रोशनी' से नेत्र जांच कैंप में 150 जरूरतमंदों की जांच, 30 मरीजों का निशुल्क होगा ऑपरेशन

दिवाली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में समाज सेवक सृजल गुप्ता ने 'मिशन रोशनी' का आगाज करते हुए आनंदपुर रड़ा स्थित एक क्लीनिक में एक विशाल निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन कैंप एवं निःशुल्क बीमा (सुरक्षा कवच) के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उन गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी आंखों का इलाज नहीं करवा पाते। कैंप के पहले दिन लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। डॉक्टरों की टीम द्वारा 150 मरीजों की आंखों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान 30 ऐसे मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें मोतियाबिंद या अन्य कारणों से ऑपरेशन की सख्त जरूरत थी। सृजल गुप्ता की देखरेख में इन सभी 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर लिया गया है, जिनके जल्द ही बिल्कुल मुफ्त ऑपरेशन करवाए जाएंगे। इसके साथ ही, कैंप में 80 जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही मुफ्त चश्मे (ऐनक) भी बांटे गए। सृजल गुप्ता ने कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है। हम सभी इस दिन अपने घरों के हर कोने में दीये जलाकर रोशनी करते हैं, ताकि कोई कोना अंधेरे में न रहे। लेकिन हमारे शहर में कई ऐसे बुजुर्ग और मेहनतकश परिवार हैं, जिनकी आंखों की रोशनी मोतियाबिंद के कारण धुंधली पड़ चुकी है और वे अपने पोते-पोतियों या इस जगमगाते त्योहार को साफ नजरों से नहीं देख पाते। इलाज का खर्च सुनकर वे धुंधली जिंदगी जीने को ही विवश हो जाते हैं। उनके इसी दर्द को समझते हुए 'मिशन रोशनी' शुरू किया गया है, जिसके तहत 200 आंखों के मुफ्त ऑपरेशन करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें