फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट के निजी स्कूल में चार वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकतें, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

फरीदकोट शहर के एक निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकतें किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। बच्ची की मां की शिकायत पर सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची की मां स्कूल में सफाई सेविका के तौर पर काम करती है और वहीं रहती है। शिकायत के अनुसार, स्कूल से लौटने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। मां उसे क्लीनिक ले गई, जहां डॉक्टर की सलाह पर गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई। महिला ने अस्पताल में डराने और पुलिस कार्रवाई में देरी के आरोप भी लगाए। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस स्कूल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना में कोई बच्चा या कोई अन्य व्यक्ति शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें