इटली के शहर कास्तिल्योने देले स्तिवीएरे में हुए सड़क हादसे में 44 वर्षीय पंजाबी नौजवान रणवीर सिंह की मौत हो गई। रणवीर सिंह पिछले 26 वर्षों से अपने परिवार के साथ इटली में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बच्चों के लिए किताबें लेने बाजार गए थे। उन्होंने सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी की और दूसरी तरफ स्थित दुकान से सामान लेने चले गए। सामान लेकर वापस लौटते समय सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रणवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उनकी पत्नी और बच्चे भी उनके साथ मौजूद थे। रणवीर सिंह की मौत उनकी पत्नी और बच्चों की आंखों के सामने हुई। रणवीर सिंह मोगा जिले के गांव नंगल के रहने वाले थे और पिछले 26 वर्षों से इटली में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह ने बताया कि वह रिटायर्ड वेटरनरी इंस्पेक्टर हैं। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें रणवीर सिंह सबसे बड़े थे। रणवीर इटली में रहते थे, जबकि उनके दोनों छोटे बेटे ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। जगजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2000 में रणवीर काम के लिए इटली के शहर कास्तिल्योने देले स्तिवीएरे पहुंचे थे। वहां वह एक जुराब की फैक्ट्री में काम करते थे। रणवीर अपनी पत्नी सतबीर कौर, दो बेटियों और एक बेटे के साथ इटली में रह रहे थे। उनकी बड़ी बेटी 19 साल, छोटी बेटी 12 साल और बेटा 8 साल का है। पिता के अनुसार, रणवीर की पत्नी और तीनों बच्चों के पास इटली की नागरिकता है, जबकि रणवीर ने नागरिकता लेने से इनकार कर दिया था। जगजीत सिंह ने बताया कि दिसंबर 2025 में बह और उनके पत्नी अपने बेटे के पास घूमने गए थे एक महीने पहले ही वापस इटली से लौटे थे। उन्होंने बताया कि हादसे से एक दिन पहले गुरुवार को उनकी रणवीर से फोन पर बातचीत हुई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बच्चों के किताब लेने के लिए पूरे परिवार के साथ बाजार गए थे और गाड़ी रोड के साइट पर खड़े करके दुकान से सामान लेकर लौटते समय एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया हादसे इतना भयानक था कि रणबीर को हवा में उछाल के 20/25 दूर जाकर डिवाइडर से टकराया और मौके पर मौत हो गई उन्होंने बताया कि इटली से एक रिश्तेदार का फोन आया और उन्हें रणवीर की मौत की सूचना दी गई। जगजीत सिंह ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि उन्हें वीजा दिया जाए, ताकि वह इटली जाकर अपने बेटे के पार्थिव शरीर को भारत ला सकें। उन्होंने कहा कि रणवीर का परिवार इटली में अकेला है और ऐसे मुश्किल समय में परिवार को मदद की जरूरत है। मृतक नौजवान की मां ने अपने बेटे की पार्थिव देह भारत लाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने वीजा देने की अपील की ताकि ताकि रणबीर के पत्नी और बच्चों के साथ जा