फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस किए बरामद , आई-20 कार समेत एक आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2026 05:02 PM IST

मोगा थाना सिटी 1 पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन में 6 जिंदा कारतूस और एक सफेद रंग की आई-20 कार बरामद की है। जानकारी देते हुए SHO इंस्पेटर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि मोगा सिटी 1 पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आई-20 कार में सवार जसविंदर सिंह निवासी जीरा रोड, मोगा को गिरफ्तार करके उनके कब्जे में से एक पिस्टल, मैगजीन में 6 जिंदा कारतूस बरामद की हे। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54, 59 के तहत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी एक NDPS के मामला दर्ज हे।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसके पास अवैध पिस्टल और कारतूस कहां से आए तथा इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें