फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतो: बेटी के ससुराल पहुंचे पिता की पीट-पीटकर हत्या, दामाद समेत 5 नामजद

पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो क्षेत्र के गांव रामेआणा में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान किरपाल सिंह निवासी गांव दोदा, जिला मुक्तसर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, किरपाल सिंह का बेटा पप्पू सिंह अपनी बहन जसप्रीत कौर के वैवाहिक विवाद में सुलह करवाने के लिए 27 अक्टूबर को उसके ससुराल गांव रामेआणा पहुंचा था। आरोप है कि जसप्रीत कौर ने अपने पति प्रकाश सिंह और जेठ जगजीत सिंह पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने की शिकायत की थी। इसके बाद पप्पू सिंह अपनी बहन और उसकी बेटी को अपने गांव ले आया। अगले दिन 28 अक्टूबर को वह अपने पिता किरपाल सिंह के साथ बहन के बेटे सहज नूर को लेने दोबारा रामेआणा पहुंचा। बच्चे को साथ ले जाने की बात पर प्रकाश सिंह के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रकाश सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य साथियों को बुलाकर पप्पू सिंह और उसके पिता पर हमला कर दिया। मारपीट में किरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल कोटकपूरा में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 5 नामजद और 6-7 अज्ञात आरोपियों पर केस डीएसपी जैतो इकबाल सिंह के अनुसार, पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर प्रकाश सिंह, जगजीत सिंह, छिंदर कौर, कुलदीप कौर और सुखपाल उर्फ पाला सिंह सहित 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें