जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पंजाब प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रधान गुरभेज सिंह टिब्बी को सम्मानित किया गया। जिला कांग्रेस प्रधान कुलबीर सिंह जीरा की अगुवाई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ओमकार राम बैनीवाल, सांसद शेर सिंह घुबाया और पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दे उठाते हुए योग्य मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। गुरभेज सिंह टिब्बी ने कहा कि ओबीसी समुदाय के अधिकारों और हितों की रक्षा करना तथा पिछड़े वर्गों की आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता है।