फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर साहिब में रॉन्ग साइड से आई कार बनी काल, टक्कर के बाद खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 25 साल के युवक की मौत

कीरतपुर साहिब में गांव मसेवाल के पास शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। मनाली की तरफ से दोस्तों के साथ बाइक पर ट्रिप कर लौट रहे गुजरात निवासी 25 वर्षीय युवक उत्सव पांड्या की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उत्सव अपनी बाइक पर सवार होकर मसेवाल के पास पहुंचा था। रॉन्ग साइड से आ रही कार से हुई टक्कर इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही एक कार के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि युवक ट्रक से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई पवनदीप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान उत्सव पांड्या पुत्र विवेक पांड्या, निवासी गुजरात के रूप में हुई है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर उन्हें शव सौंप जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें