भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान भाजपा के सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय (कमलम) का घेराव करने बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दाैरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हुई है। बीकेयू (टिकैत) के चंडीगढ़ प्रधान कुलदीप सिंह कुड्डू ने बताया कि यह देशव्यापी कार्यक्रम है। किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी, फसल बीमा सुधार, उचित मुआवजा और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाएंगे।