मोगा के कोट इसे खां के गोल चौक पर मंगलवार को तेज रफ्तार घोड़ा ट्राला ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। मौके पर एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मृतका की पहचान गांव गलौटी निवासी जसप्रीत कौर के रूप में हुई है।जसप्रीत कौर अपनी एक्टिवा से घरेलू सामान खरीदने कोट इसे खां आई थी। जैसे ही वह गोल चौक के पास सड़क पार करने लगी, तभी मोगा रोड की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला घोड़े ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर बेकाबू होकर स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर धरना देकर मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए जाम कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के आधार पर ट्राला की पहचान करने के बाद मृतक में परिवार के बयान के आधार पर ट्राला चालाक कश्मीर सिंह निवासी तरन तारन के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।