फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में मुलाजिम यूनियन ने निकाला रोष मार्च

Nivedita Updated Thu, 27 Aug 2026 12:36 PM IST

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में मुलाजिम यूनियन की ओर से एक दिन के काम बंद के दौरान रोष मार्च निकाला गया। मुलाजिम नेताओं और कर्मचारियों ने पंजाब सरकार तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। रोष मार्च के दौरान कर्मचारी घंटा घर चौक पहुंचे, जहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका गया। इस मौके पर पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा भी पहुंचे और उन्होंने मुलाजिमों की मांगों का समर्थन करते हुए पंजाब सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें