फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में कर्मचारियों का धरना, पुरानी पेंशन बहाली व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

सांझा मुलाजम मंच तालमेल कमेटी पंजाब के आह्वान पर 21 और 22 अक्टूबर को की जा रही दो दिवसीय हड़ताल के तहत बुधवार को मोगा में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने सामूहिक छुट्टी लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय के बाहर रोष धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरने के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारी पिछले चार वर्षों से अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं। इस दौरान सरकार की ओर से कई बार बैठकें कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नेताओं ने आरोप लगाया कि मांगों को लेकर अभी तक संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किए गए हैं, जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। यूनियन नेताओं ने मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल किया जाए। इसके साथ ही सरकार की ओर से जारी 15-1 और 17-1 नंबर के पत्रों को रद्द करने तथा कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को सरकार के अधीन लाने की मांग भी उठाई गई। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, कर्मचारियों को उनके बनते भत्ते दिए जाएं और लंबे समय से लंबित अन्य मांगों का भी जल्द समाधान किया जाए। नेताओं ने कहा कि कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उचित कदम नहीं उठाए जाने के कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें