पजाब के मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने नंगल के वार्ड नंबर आठ और नाै में चल रहे सफाई अभियान का जायजा लिया और लोगों की समस्याओं को भी सुना। बैंस ने कहा कि नंगल में लगातार सफाई अभियान चला हुआ है और आज भी ट्रालियां भर मलबा हटाया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले एक दो दिनों में नंगल में सफाई अभियान पूरा हो जाएगा और उसके उपरांत नया नंगल की बारी होगी और एक बार पूरा शहर साफ करने के उपरांत उसका रिव्यू लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने मेरी दुकान मेरे नाम स्कीम शुरू की है ।