फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की छापेमारी, प्रतिबंधित दवा प्रेगाबालिन की 150 गोलियां बरामद

मोगा में ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच के दौरान चिड़ीक रोड स्थित टी.एस. मेडिकल एजेंसी पर चेकिंग की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवा प्रेगाबालिन 150 एमजी की150 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को ड्रग कंट्रोल अधिकारी मैडम सोनिया गुप्ता की मौजूदगी में मोगा की बस्ती मोहन सिंह स्थित टी.एस. मेडिकल एजेंसी की जांच की गई। यह मेडिकल स्टोर चिड़ीक रोड पर स्थित है। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर के मालिक तेजिंदर सिंह के पास से प्रेगाबालिन 150 एमजी की कुल 15 पत्तियां बरामद हुईं, जिनमें 150 गोलियां थीं। विभागीय जानकारी के मुताबिक, मोगा के जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए उक्त दवा रखने के आरोप में कार्रवाई की गई। इस संबंध में पुलिस ने थाना सिटी साउथ मोगा में एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी हे। वही ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने कहा कि मोगा जिले में छापे मारी लगातार जारी है ओर किसी मेडिकल स्टोर पर कोई भी प्रतिबंधित दवाई नहीं बिकने दी जाएगी और अगर कोई दवा विक्रेता पकड़ा गया तो उस पर बनती करवाई की जाएगी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें