फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राजिंदर कुमार बांसल ने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी का वीसी पद संभाला

फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के नवनियुक्त वाइस चांसलर डॉ. राजिंदर कुमार बांसल ने सोमवार को आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। एक दिन पहले रविवार को पंजाब के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के चांसलर गुलाबचंद कटारिया ने डॉ. राजिंदर कुमार बांसल को वाइस चांसलर नियुक्त किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी की थी। सोमवार सुबह विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर शहर की सामाजिक संस्थाओं, विश्वविद्यालय अधिकारियों, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद वाइस चांसलर डॉ. राजिंदर कुमार बांसल ने अपनी नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार और राज्यपाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें महान सूफी संत बाबा शेख फरीद जी की पावन धरती पर सेवा करने का अवसर मिला है, जो उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वह विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा विश्वविद्यालय और इससे जुड़े संस्थानों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें