फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों का संकल्प, इंसाफ ना मिलने तक पहनेंगे काली पगड़ी

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर भाजपा ने विरोध तेज कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और इफको के चेयरमैन जगदीप सिंह नक्कई ने काली पगड़ी और काले परने पहनकर संकल्प लिया है कि जब तक झोटा को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे इन्हें नहीं उतारेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि मौजूदा सरकार इस मामले को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने और झोटा हत्याकांड में न्याय की मांग को बुलंद करने के लिए उन्होंने काली पगड़ी पहनी है। उन्होंने दोहराया कि जब तक झोटा को न्याय नहीं मिलता, तब तक काली पगड़ी और परना नहीं उतारेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें