फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा गुरजीत सिंह बोले- आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा, बेटे के टिकट पर कही बड़ी बात

Wed, 28 Oct 2026 05:23 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को खारिज किया है। राणा ने कहा कि वह आखिरी सांस तक कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है और पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। राणा गुरजीत सिंह ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी के रूप में ही मरूंगा। उन्होंने मीडिया से बिना पुष्टि के खबरें प्रसारित न करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि उनके पिता कांग्रेसी थे, वह स्वयं कांग्रेसी हैं और उनके बेटे की विचारधारा भी कांग्रेस से जुड़ी है। राणा गुरजीत सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह की राजनीतिक संभावनाओं पर भी बात की। उनका बेटा फिलहाल सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय विधायक हैं। राणा गुरजीत सिंह ने अपने बेटे की चुनावी जीत की संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि टिकट आवंटन में उम्मीदवार की जीतने की क्षमता को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें