फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आज बारिश के साथ 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान में गिरावट के आसार

Sat, 24 Oct 2026 04:21 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में आज तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्य में अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले औसतन 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसके बावजूद, फरीदकोट में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था। शुक्रवार को पंजाब में मौसम शुष्क रहा। सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में किसी भी दर्ज केंद्र पर बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 28 और 29 अक्तूबर को भी छिटपुट स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 26 और 27 अक्तूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के विभिन्न शहरों के अधिकतम तापमान में अंतर देखने को मिला। फरीदकोट के बाद बठिंडा में पारा 33.4 डिग्री, पटियाला में 31.0 डिग्री, लुधियाना में 30.6 डिग्री, मोहाली में 30.6 डिग्री और अमृतसर में 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पठानकोट में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और फिरोजपुर में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखा गया। पठानकोट में सबसे कम 13.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री और मोहाली में 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में 16.8 डिग्री और पटियाला में 17.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 0.1 डिग्री बढ़ा है। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दिन के तापमान में गिरावट के बावजूद हल्की गर्मी का असर बना हुआ है। आगामी बारिश से तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें