फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ईडी की रेड से सियासी घमासान,आप-भाजपा आमने-सामने;पुलिस पर भी सवाल

Sat, 26 Sep 2026 05:17 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब-चंडीगढ़ में दो दिनों के भीतर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) कार्यालय, मंत्री के भांजे और आईएएस के घर व आप मंत्रियों की कोठियों के बीच स्थित एक सरकारी आवास पर ईडी की कार्रवाई से सियासी संग्राम छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता आमने-सामने हैं जबकि पंजाब पुलिस भी निशाने पर आ गई है। शिरोमणि अकाली दल ने इस मसले पर सरकार की घेराबंदी की है। आप नेता इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बता रहे हैं, वहीं भाजपा नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई से आप को ऐतराज क्या हैं। पंजाब व चंडीगढ़ में अप्रैल से लेकर अभी तक ईडी विभिन्न मामलों में करीब 15 रेड को अंजाम दे चुकी है। इसी का विरोध आम आदमी पार्टी कर रही है। आप सरकार में मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने आरोप लगाया कि चुनाव वाले राज्यों में केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं और अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें