फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगनदीप रंधावा के परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सीबीआई जांच की मांग की

Nivedita Updated Mon, 06 Apr 2026 09:32 AM IST

अमृतसर में डिप्टी मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की मौत से जुड़े संवेदनशील मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ गहरा दुख व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वह इस मामले को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। मीडिया से बातचीत में बिट्टू ने कहा कि मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से करवाई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल मुख्य आरोपी ही नहीं, बल्कि कुछ पुलिस अधिकारी और वर्दीधारी कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने आरोपियों की मदद की। उन्होंने साफ कहा कि चाहे एसएचओ हो, डीएसपी या कोई अन्य अधिकारी दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें