फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना जीआरपी अमृतसर में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग संपन्न

Ankesh Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 10:28 AM IST

थाना जीआरपी पुलिस द्वारा धार्मिक पहल करते हुए सरबत के भले की कामना के साथ थाना जीआरपी अमृतसर में 19 मार्च 2026 को श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ आरंभ करवाया गया था। जिसका आज 21 मार्च 2026 को विधिवत भोग डाला गया। इस दौरान रागी सिंहों द्वारा रसपूर्ण कीर्तन किया गया, वहीं भाई शरणजीत सिंह बटाला वालों ने उपस्थित संगत को नाम सिमरन का अभ्यास करवाकर गुरु महाराज के चरणों से जोड़ा। समारोह में डीएसपी अमरविंदर सिंह, मुख्य अधिकारी सुखविंदर सिंह सरां, मुंशी प्रशोत्तम कुमार सहित पंजाब पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाई और सरबत के भले के लिए अरदास की। इसके उपरांत गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। सेवादारों ने भी श्रद्धा भाव से अपनी सेवाएं निभाईं। एसएचओ सुखविंदर सिंह सरां ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी थाना जीआरपी रेलवे द्वारा यह धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमें सभी को गुरुओं द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें