वेयरहाउस मैनेजर गगनदीप के साथ हुई घटना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील उनके घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। सुनील जाखड़ ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन ऐसी घटनाएं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भाजपा इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी और पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर रोष जताते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।