फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में ‘रन फॉर स्वदेशी’, आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Feb 2026 01:36 PM IST

स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में BJP नेता अक्षय शर्मा की अगुवाई में ‘रन फॉर स्वदेशी’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर BJP के वरिष्ठ नेता और अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को समर्थन दिया। लॉरेंस रोड स्थित डी-मार्ट से शुरू हुई दौड़ कंपनी बाग तक पहुंची, जिसमें युवाओं, छात्रों, महिलाओं, कारीगरों और व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर “स्वदेशी अपनाओ–देश बचाओ” और “आत्मनिर्भर भारत–सशक्त भारत” के नारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि देश की असली ताकत छोटे कारीगरों और स्थानीय उद्योगों में है। स्वदेशी अपनाने से रोजगार बढ़ेगा और भारत आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा। तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि गुणवत्ता वाले भारतीय उत्पाद विदेशी सामान से बेहतर मुकाबला कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें