पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को अमृतसर स्थित दरबार साहिब पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अमृतसर में तुरंत एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की ताकि हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को धमकी भरे ईमेल के जरिये मिल रहे गंभीर और लगातार खतरों पर चर्चा की जा सके।