फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा गोलीकांड मामले में कुंवर विजय प्रताप सिंह ने गवाहों की मुश्किलों पर जताई चिंता

अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कोटकपूरा गोलीकांड और बरगाड़ी बेअदबी मामलों को लेकर सरकारों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अमृतसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा केस की सुनवाई चंडीगढ़ ट्रांसफर किए जाने से गरीब गवाहों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले गवाहों के लिए बार-बार अदालत में पेश होना आसान नहीं है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उस समय की कांग्रेस सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्ती नहीं दिखाई और मामले की मजबूत पैरवी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि वे इस केस की गंभीरता से जांच कर रहे थे और न्याय सुनिश्चित करने के लिए ही उन्होंने अपनी आईपीएस नौकरी तक छोड़ दी थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि 2021 में आए फैसले से पहले ही उन्होंने उस समय के मुख्यमंत्री को चेतावनी दी थी कि केस को मजबूती से लड़ा जाए, लेकिन एडवोकेट जनरल की प्रभावी पैरवी न होने के कारण केस को नुकसान हुआ। विधायक ने कहा कि इस मामले के चलते कांग्रेस सरकार के भीतर आंतरिक टकराव बढ़े और नेतृत्व में बड़े बदलाव देखने को मिले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी के साथ उनका जुड़ाव सिर्फ न्याय की लड़ाई के आधार पर हुआ। उन्होंने दावा किया कि जनता में बढ़ती नाराजगी और इंसाफ की मांग ने राज्य के राजनीतिक माहौल को बदल दिया, जिसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें