अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों के गायब होने के गंभीर मामले को लेकर बुधवार को सिख संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार समिति और विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर एकजुट होकर रोष जताया।